समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर। गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस के आहवान तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में प्रधानमंत्री का जन्मदिन राष्ट्रिय बेरोज़गारी दिवस के रूप में सौरव कुमार की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाल कर मनाया गया। पदयात्रा का आरम्भ स्थानीय महाविद्यालय से मगरदही घाट होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुज़र कर सुधा गोलमबर पर इसका समापन हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अपने अध्यक्षीय भाषण में सौरव ने कहा कि युवाओं ने बहुत उम्मीद के साथ उनके हर वर्ष दो करोड़ रोज़गार देने के वादे पर भरोसा कर मोदी को प्रधानमंत्री चुना था परन्तु आज रोज़गार देना तो दूर कि बात मोदी देश के युवाओं से रोज़गार छीनने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ई0 अबू तनवीर ने कहा कि देश में बेरोज़गारी की स्थिति बहुत ही भयावह है। आज देश में बेरोज़गारी की दर 45 वर्षों में सर्वाधिक है। केवल कोरोना काल में ही लगभग दो करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। युवा हताश एवं परेशान हैं और मोदी जुमला पर जुमला फेंकने में वयस्त हैं। पद यात्रा में जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, उजियारपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, रियाज़ शेख़, गौरव कुमार, राजन कुमार वर्मा, जिला युवा कांग्रेस महासचिव मो0 मोहिउद्दीन, वारिसनगर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, मो0 रिज़वी, विपिन कुमार, महफूज़ आलम, मो0 अफ़ज़ल, मो0 अताउल्लाह वगैरह ने हिस्सा लिया।





















































