अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है इस बाबत हसनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गोरियारी में कृष्ण कुमार के घर पर शराब कारोबारियों का जमावड़ा लगा है जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णा कुमार घर की घेराबंदी करके छापेमारी की तो एक घर से चार युवक पकड़े गए जिनसे पूछताछ और तलाशी के दौरान दो देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंबेडकर कुमार ग्राम सिही ,राहुल कुमार ग्राम सीही , कृष्ण कुमार ग्राम गोरियारी , और शंभू कुमार ग्राम गिरधरपुर के रूप में की गई है छापेमारी दल में हसनपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार , जोगिंदर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे सभी अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।




















































