हत्या कर लाश फेंका, लोगों में उबाल, आगजनी कर जमकर किया नारेबाजी

1212

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा बिथान प्रखंड बिथान थाना क्षेत्र के लरझा गांव के एक व्यक्ति की धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान लरझा गांव के ही 40 वर्षीय राजू यादव के रूप में की गई है। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लरझा-हसनपुर सड़क को जामकर आगजनी व नारेबाजी भी किया।
जानकारी के अनुसार मृतक राजू यादव सखवा चौक पर लगभग चार वर्षों से आटा चक्की चलाया करता था। रात को वह आटा चक्की बंद कर अपने घर जाया करता था लेकिन सोमवार की देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा और फोन भी नहीं उठाया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान राजू का शव सखवा-लरझा करेह नदी पुल के पूर्वी भाग में लगभग 1 बजे रात में पाया गया। मृतक के सर पर धारधार हथियार से हमला करने के बाद कई जख्म के निशान थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर बिथान थानाध्यक्ष, रोसड़ा डीएसपी हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here