अमरदीप नारयण प्रसाद
समस्तीपुर। जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के योगियामठ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सब्जीमंदी से लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान आधारपुर गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनु कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोनू को बाय पांव में गोली लगी है। घायल सोनू ने बताया कि वो बीजे सब्जी मंडी से वापस लौट रहा था कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया जिसमें से वो एक बदमाश को पहचानते हैं जिसका नाम कुंदन है। उन्होंनेबताया की दोनों बदमाशों ने उसपर फायरिंग की जिसके बाद वो गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर लोगों को अपनी ओर आता हुआ देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की।

























































