अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

1221

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जंक्शन के रीले पैनल के पास रविवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना रिले पैनल के पास यार्ड क्षेत्र में लाइन संख्या 10 पर हुई। मौके पर स्टेशन अधीक्षक केपी राय, मनोज कुमार, निलेश कुमार, आरपीएफ की ओर से शशिकांत तिवारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा करने में जुट गये थे। मृत युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। आसपास के लोगों को माने तो युवक घटना स्थल के आसपास का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here