अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत ।

264

समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर हनुमान मंदिर के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात पिकअप ने सामने से ठोकर मारी बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है। इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गई ।मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर शेढा गांव के बिंदेश्वर महतो के पुत्र 45 वर्षीय अशोक महतो के रूप में की गई। सोमवार को पुलिस ने शब को कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप इस घटना को लेकर परिजनों में काफी शोक के साथ रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार बाइक सवार मृतक अपने घर से समस्तीपुर की ओर जा रहा था समस्तीपुर की ओर से आ रही पिकअप ठोकर मार कर फरार हो गई। पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here