चौकीदार का बेटा बना करोड़पति, क्षेत्र में खुशी की लहर

566

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार) ईश्वर जिसे देता हैं उसे छप्पर फाड़कर देता हैं, ऐसा ही मामला जिले के वारिसनगर ब्लॉक के लखनपट्टी पंचायत के कशोर गांव निवासी व वारिसनगर थाना के चौकीदार दीपक पासवान का पुत्र मुकेश पासवान को कामयाबी मिली हैं। मुकेश पासवान सन 2017 से ही ड्रीम इलेवन क्रिकेट टीम में भाग लेते आ रहा था। मुकेश पासवान को पूर्व में एक दफा पांच लाख, दूसरी दफा में दो लाख रूपये का इनाम के तौर पर मिल चुका हैं। उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा और उसे 2023 ई0 के अप्रैल माह में ड्रीम इलेवन क्रिकेट टीम द्वारा दो करोड़ रूपया जितने में सफलता मिली। इधर मामूली एक चौकीदार का पुत्र को दो करोड़ रूपया जितने पर गांव घर के अलावा समस्तीपुर जिले के लोग अचंभित हो गये। इतना ही नहीं मुकेश पासवान को बधाई देना शुरू कर दिया है। इस कामयाबी को लेकर मुकेश पासवान का खूब चर्चा हो रहा है। बतादें कि वर्तमान में मुकेश पासवान वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here