समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी कल्याणपुर द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कल्याणपुर के राजस्व पदाधिकारी राजनंदन प्रसाद को प्रतिनियुत दंडाधिकारी की उपस्थिति में मौज मिर्जापुर गांव के कृष्णा देवी की खाता संख्या 644 खेसरा नंबर 63 रखवा 46,464 डिसमिल अवैध कब्जा को हटवाया गया। उक्त कार्य में जिला से 10 पुरुष बल 10 महिला बल स्थानीय थाना अध्यक्ष को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देशित किया था।
























































