कल्याणपुर थाना द्वारा कई घटना का खुलासा नहीं एक माह पूर्व अमित उर्फ फेकन हत्याकांड में पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में विफल रही है।

16

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीस अप्रैल को माधोपुर भुऑल गांव में गोलीबारी की घटना कर उत्तरासाडी भुसकौल गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र राय के पुत्र अमित कुमार उर्फ फेकन की गोली मारकर हत्या वं जितवरिया गांव के सतन के पुत्र राजीव कुमार जख्मी हुए थे।पेट पैर में गोली लगी थी।दरभंगा से इलाज कराकर घर पर डर से सहमा रहता है।अमित कुमार उर्फ फेकन भूस्कौल निवासी हत्याकांड में एक जख्मी जितवारिया टोला निवाशी गंभीर जख्मी जिसका प्राथमिक इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में हुआ था चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर किया था।उसको पैर व पेट में गोली लगी थी।मृतक के मां स्वर्गीय उपेंद्र राय की पत्नी उषा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी संख्या 129/26 मैं अब तक पुलिस को अपराधियों के पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली। उक्त कांड में दर्ज प्राथमिक की में एक नामजद अन्य अज्ञात के नाम है इस संबंध में स्थानीय पुलिस को पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दे पा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।खोखले आश्वासन से मृतक के परिजन काफी मायूस है।उन सबों का कहना है कि अब पुलिस से भरोसा उठ गया।इसी तरह लदौरा गांव में दो वर्ष पूर्व दरवाजे पर दो भाइयों को गोली मारी गई थी जिसका भी अभी तक पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है।यही सब कांड पुलिस पर सवाल खड़ा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here