विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन जख्मी ।

12

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान मोहनपुर गांव के 18 वर्षीय शोभित पासवान की पुत्री सोनी कुमारी, गांव की ही सुरेश पासवान की 58 वर्षीय पत्नी पूनम देवी व पुरुषोत्तमपुर गांव के सूरज साहनी के पुत्र 28 वर्षीय पंकज साहनी के रूप में की गई। चिकित्सक ने पंकज के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here