अलग अलग स्थानों से 09 अपराध कर्मियों को पुलिस ने दबोचा।

349

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। सोमवार को दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएसपी दिनेश कुमार पांडे प्रेस वार्ता में बताया की दिनांक 10 जुलाई 2023 को रात्रि करीब 08 : 40 बजे दलसिंहसराय निवासी राजेश केजरीवाल अपना दुकान बंदकर जैसे ही दरवाजा पर स्कूटी से पहुंचे की दरवाजा के पास मौजूद हथियार बंद युवकों द्वारा हथियार का खौफ दिखाकर उनकी स्कूटी और बैग में रखा लैपटॉप लगभग दो लाख रुपया एवं दुकान का अन्य पुर्जा व चाभी लूट लिया गया। इस सिलसिले में दलसिंह सराय थाना कांड संख्या 278 / 2023, दिनांक 10 : 07 : 2023 दर्ज किया गया। घटना कि गम्भीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे के निर्देशन एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया की टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज अवलोकन, मानवीय आसूचना संकलन, तकनीकी अनुसंधान, सूक्ष्मता से पूछताछ करने एवं साक्ष्य अंकलान करते हुए कांड में संलिप्त सात (07) अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा लूटी गई स्कूटी खुले हुए हालत में, लूट की राशि से खरीदी गई केटीएम मोटरसाईकिल, मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त प्रयुक्त किया गया अपाची मोटरसाईकिल साथ ही घटना करने के लिए जिस ऑटो से आये थे उक्त ऑटो को जप्त किया गया है। अवैध आग्नेयास्त्र को सरगना के मुखिया गोलू पासवान उर्फ सुदामा पासवान के पास से एक दूसरे अपराध की योजना बनाते समय बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया की पकड़े गए अभियुक्तों में गोलू पासवान उर्फ सुदामा पासवान पिता ब्रह्मदेव पासवान साकिन लोकनाथपुर गंज, दलसिंहसराय, रितेश कुमार उर्फ बब्लू पिता प्रेम कुमार पासवान साकिन लोकनाथपुर गंज दलसिंहसराय, मो0 फैज उर्फ फैजी पिता मो0 मस्सू साकिन रहीमपुर रुदौली, थाना मुफ्फसिल, मो0 सद्दाम पिता मो0 शब्बीर साकिन बिक्रमपुरबांदे थाना मुफ्फसिल, सौरभ कुमार पिता दिनेश साह साकिन गंज रोड दलसिंहसराय, अविनाश कुमार मंडल पिता पवन मंडल साकिन बेलबन्ना अस्पताल रोड दलसिंह सराय जिला समस्तीपुर का नाम शामिल है।
वही दूसरी ओर एनएच 28 डैनी चौक दलसिंहसराय के डायवर्सन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख भागने का प्रयास किया जिसने दो युवकों को साथ के जवान के सहयोग से गिरफ्तार किया गया वही दूसरा भागने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। दलसिंहसराय के डीएसपी ने बताया की पकड़े गए दोनो अभ्युक्तो में प्रिंस उर्फ खलनायक पिता अवधेश कुमार चौधरी साकिन मुख्तियारपुर सलखन्नी एवं गोलू कुमार पिता योगी पासवान साकिन दलसिंहसराय का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here