आठवीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया!

311

अमरदीप नारायण प्रसाद

पन्ना, पवई: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आठवीं के छात्राओं के विदाई कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक सतानंद पाठक एवं प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं पालक संघ के अध्यक्ष, आठवीं कक्षा के छात्र,छात्राएं तथा 6,7वी के छात्र,छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सातवीं कक्षा के छात्र,छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। वैसे तो विद्यालय छात्र-छात्राओं का दूसरा घर होता है और वे विद्यालय की धड़कन । दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते । कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के छात्र ,छात्राओं ने अपनी शिक्षक ,शिक्षिकाओं को आभार व्यक्त किया। कुछ छात्राओं ने विद्यालय के अपने कुछ भावुक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन शिक्षक सतानंद पाठक के द्वारा प्रेरणास्पद भाषण के द्वारा हुआ जिसमें उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here