समस्तीपुर जिला बिभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साख मोहन में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर शहीद पुजा कुमारी फाउंडेशन ने आदित्य वत्स को मिथिला परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र के साथ डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर पिता विकास कुमार शिक्षक को भी सम्मानित किया गया।साख मोहन बदिया टोला निवासी अवधेश सिंह के पुत्र विकास कुमार पटना में पेशे सेसरकारी विद्यालय में शिक्षक है, के दो संतान हैं जिसमें बड़ी पुत्री तनु वत्स भी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अध्ययन कर रहीं हैं और संगीत से जुड़ी हुई है,समस्तीपुर जिला के स्थापना दिवस पर अपनी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। दोनों भाई बहन का क्रमश नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन से जहां परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है वहि इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों में चर्चा है कि शिक्षक के ज़्यादा तर बच्चें पढ़ाई में सफल नहीं होते हैं उस मिथक को तनु और आदित्य ने तोर दिया है। दोनों बच्चें भविष्य के लिए सफलता प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है, आदित्य वत्स आगें चलकर इंजिनियर बनना चाहता है इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने कहा कि आदित्य मृदुभाषी के साथ मेधावी लड़का है, और समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है,सभी बच्चे मेहनत से पढ़ें प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो और नैतिक चरित्र वान नागरिक बनें यह मेरी शुभकामना है।जिसे भी किसी प्रकार की सहयोग और सलाह की आवश्यकता होगी फांउंडेशन सहयोग के साथ मार्ग दर्शन करेगा। शिक्षा ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण के लिए है न कि पैसा कमाने की मशीन बनने के लिए। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य महंत राम भजन दास ने पाग देकर अपना आशीर्वाद दिए, शुभम् कुमार व अन्य उपस्थित थे।





















































