समस्तीपुर :आपसी विवाद मारपीट में कल्याणपुर गांव के दो जख्मी हुए, परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराई गई जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि जख्मी की पहचान कल्याणपुर गांव के स्वर्गीय रामप्रीत महतो के पुत्र 35 वर्षीय अबोध कुमार इसी गांव के दूसरे स्वर्गीय विनोद प्रधान के पुत्र 25 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में की गई है।

















































