एसएफआई ने डीईओ व डीएम को सौंपा ज्ञापन,दी आंदोलन की चेतावनी!

289

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज ने यूआर कॉलेज रोसड़ा में इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध उगाही के खिलाफ छात्रों से ली राशि वापस कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा हेतु फार्म भराने के नाम पर छात्रों से 250 रुपए की फर्जी चालान के माध्यम से धन उगाही किया गया है। छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद प्राचार्य ने तत्काल इसे रोक लगा दिया था।लेकिन जब छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो वैसे छात्र जो परीक्षा फार्म के नाम पर 250 रुपए जमा नहीं किए थे।उनसे पुनः धन उगाही किया गया।पैसा नहीं जमा करने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित भी किया गया।जिसकी शिकायत छात्रों ने दूरभाष द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया था।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेज कर मामले की जांच भेजे।जांच के क्रम में मामला सत्य पाया गया और पूर्व में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने हेतु बोर्ड द्वारा तय राशि से ₹400 अधिक लेने का मामला भी सामने आया था।इस दौरान परीक्षा से वंचित छात्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत भी दिया था।ज्ञापन में आगे कहा गया है कि मिथिला विवि कोई भी अंगीभूत कॉलेज द्वारा इस परीक्षा हेतु वसूली नहीं की है।इसलिए जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा छात्रों का रुपया वापस कराने हेतु पहल नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में उनके समक्ष आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here