एस.सी.ई.आर.टी.के दिशानिर्देश में वर्ग 1-8 का त्रैमासिक मूल्यांकन शुरू, पठन पर्व का हुआ समापन।

80

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं का प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन का आयोजन किया गया।राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के आदेशानुसार 7 से 13 जुलाई तक मूल्यांकन/परीक्षा संचालित होगा।प्रथम व द्वितीय वर्ग के बच्चे के मूल्यांकन का स्वरूप मौखिक होगा, जबकि वर्ग 3 से 8 के बच्चों का मूल्यांकन लिखित होगा। इसके लिए विषय वार प्रश्न पत्र ई. शिक्षा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, जिसे शिक्षकों ने श्याम पट पर लिख कर परीक्षार्थियों से हल करने को कहा।परीक्षा प्रवेश के समय काम से कम पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी, कलम, ज्यामितीय बॉक्स, कार्डबोर्ड आदि लाने का विभाग द्वारा निर्देश दिया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि को जिन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित होगी,उक्त तिथि एवं पाली में विद्यालय में परीक्षा देने हेतु बच्चे उपस्थित रहेंगे,शेष कक्षाओं का शैक्षणिक कार्य यथावत चलता रहेगा।अंतिम सत्र में मिशन निपुण बिहार के वर्षी के अवसर पर 1से 7 जुलाई तक आयोजित पठन पर्व का विद्यालय में समारोहपूर्वक समापन किया गया।इस पर्व का थीम ‘हर दिन कहानी, हर बच्चे की जूवानी’ था,जबकि विद्यालय के बच्चों ने ‘साक्षर और सुंदर हो अपना देश,पठन पर्व का यही संदेश’ का नारा लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।इसके साथ ही जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत संचयन संरचना और जन जागरूकता अभियान विषय पर चर्चा की गई।मौके पर बाल संसद,इको क्लब,मीना मंच के सदस्यों,शिक्षकों ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here