14वें दलाई लामा का 91वाँ जन्मदिन इंडियन इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल द्वारा बोधगया में मनाया गया।

16

गया जी,बिहार में स्थित भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में बौद्ध धर्म के 14 वें धर्मगुरु दलाई लामा का 91वाँ जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ इंडियन इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महाबोधि मंदिर परिसर में पूजा – अर्चना,दीपदान,सामूहिक मंत्र उच्चारण का दौर लगातार चलता रहा। इस पावन अवसर पर अनुयायियों ने शांति और करुणा का संदेश देते हुए दलाई लामा की दीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद बोधगया के वेलकम आईसीटी होटल के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गंगटोक के चीफ जस्टिस ने भाग लिया। इसके साथ ही देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी, जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति सहित बौद्ध गया के 125 बुद्धिस्ट मठो के प्रतिनिधि, विभिन्न धर्मो के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राय कुमार सर्वजीत ने कहा कि दलाई लामा का पूरा जीवन प्रेम,भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा देता है, निश्चित रूप से मजबूत भाईचारा ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है। इस अवसर पर आयोजक आमची लामा,गंगटोक के चीफ जस्टिस, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केशरी व अन्य के द्वारा 25 पाउंड के केक को काटकर जन्मोत्सव को ख़ास बनाया गया।वहीं अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।आज के दिन तिब्बती मिनिस्ट्री सहित विभिन्न विहारों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुफ्त चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन और वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here