ऑटो चालक मनीष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 02 गिरफ्तार

528

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। बुधवार को आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में एसपी विनय तिवारी के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मौके पर उन्होंने बताया कि विगत मार्च माह में विभूतिपुर थाना के तहत ग्राम पटपारा में हुए ऑटो चालक मनीष कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी संजीत कुमार उर्फ सुजीत कुमार एवं हथियार मुहैया कराने वाला आरोपी सुमन कुमार राम को एसआईटी टीम ने किया गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान ने कहा की आरोपी संजीत कुमार और मृतक मनीष कुमार जिगरी दोस्त थे। मृतक मनीष कुमार ऑटो चलाया करता था। आरोपी संजित कुमार उर्फ सुजीत कुमार वर्ष 2017 में 10 वीं कक्षा में किया तो उसकी तैयारी करने के लिए वह लक्ष्य कोचिंग समस्तीपुर में अपना नामांकन कराया था। नामांकन के बाद प्रति दिन आरोपी संजीत कुमार मृतक मनीष कुमार के ही ऑटो से समस्तीपुर में पढ़ने के लिए आने जाने लगा। इसी क्रम में आरोपी संजीत कुमार की दोस्ती मनीष कुमार से हो गई एवं दोनो एक दूसरे के घर जाने लगे। उन्होंने बताया की जब भी संजीत कुमार मनीष कुमार के घर पर जाता था वहां उसे बहुत ही मान सम्मान मिलने लगा। इसी बीच आरोपी संजीत कुमार की बात चीत मृतक मनीष कुमार की बहन से होते होते मोहब्बत में बदल गई। एसपी ने बताया की मृतक मनीष कुमार की बहन भी पढ़ने के लिए समस्तीपुर जाति थी तो पढ़ने के बहाने से दोनो समस्तीपुर में ही रेस्टुरेंट एवं होटल में मिलने लगे। इन दोनो के बीच पति – पत्नी जैसा रिस्ता हो गया, इसी बीच मृतक मनीष कुमार की बहन तीन माह की गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी मृतक मनीष कुमार को हुई तो वह अपने बहन के साथ मारपीट किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस बात की जानकारी मृतक मनीष कुमार की बहन ने अपने प्रेमी आरोपी संजीत कुमार को दी जिससे वह बौखला गया। आरोपी अपने दोस्त मृतक को समझाने का प्रयास करता था तो मनीष कुमार इसके साथ गाली गलौज करता था एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाता था एवं अपनी बहन को मारपीट करता था। अक्सर मारपीट करने की बात की जानकारी मृतक की बहन अपने प्रेमी आरोपी संजीत कुमार को देती थी। इसी आक्रोश में आकर आरोपी ने अपने दोस्त मनीष कुमार की हत्या कर देने की बात सोची एवं अपने दोस्त सुमन कुमार राम से एक देशी कट्टा एवं एक गोली मांगा जिसके बदले में आरोपी ने सुमन कुमार को 500 सौ रूपया भी दिया। घटना की तिथि को सुमन कुमार राम ने आरोपी को एक देशी कट्टा एवं एक गोली मुहैया कराई। घटना की तिथि को आरोपी अपनी गाड़ी पैशन प्रो मोटरसाईकिल से ग्राम पटपारा आया और टॉर्च से ऑटो में मनीष कुमार को सोता देख सर में गोली मारकर भाग गया। जिससे घटना स्थल पर मनीष कुमार की मौत हो गई। एसपी ने बताया की सुबह सांत्वना देने के लिए आरोपी संजीत कुमार मनीष कुमार के घर पहुंच गया ताकि किसी भी व्यक्ति को शक न हो। इसी बीच मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी संजीत कुमार के अपने दोस्त सुमन कुमार राम के साथ मोटरसाईकिल से बाजार आने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस कप्तान ने बताया की पकड़े गये अभियुक्त के पास से प्रयुक्त एक देशी कट्टा, पैशन प्रो मोटरसाईकिल एवं दो अदद मोबाईल बरामद किया गया है। अंत में उन्होंने बताया की छापामारी दल में रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ,विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, पुअनि नवीन कुमार, सअनि दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया था। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के अलावा, रोसड़ा के एसडीपीओ शिवम कुमार आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here