समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर बुधवार को ओवरटेक करने को लेकर स्कॉर्पियो और न्याय रथ बस के चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
बताया गया कि ओवरटेक करने को लेकर दोनों चालकों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और दोनों वाहन अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गए।
इस संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि घटना के बारे में थाना को कोई सूचना नहीं मिली थी।



















































