यूनिसेफ राज्य अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरक्षण।

62

•आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से स्थानीय बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधा का लिया जायजा
•आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती/धात्री महिलाओं और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य की ली गई जानकारी

पूर्णिया, 16 सितंबर

पोषण माह के अंतर्गत जिले में समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के बैसी में आंगनवाड़ी केंद्र 102 एवं कसबा प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र 65 एवं 49 का एवं आदर्श रामानंद सागर मध्य विधालय, का यूनिसेफ के केंद्रीय एवं राज्य टीम अधिकारियों द्वारा निरक्षण किया गया। टीम द्वारा केंद्र पर संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा बच्चों एवं लाभार्थियों को पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई।

इसमें यूनिसेफ सीएफओ यूनिसेफ बिहार डॉ. मोनिका नीलसन, क्रिस्टीना पोपिवानोवा ( यूनिसेफ चीफ ऑफ सोशल), डॉ शिवानी डार (यूनिसेफ राज्य कंसल्टेंट), अभय कुमार (सोशल पॉलिसी स्पेशलिस्ट), मनीषा कुमारी (आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका), यूनिसेफ जिला पोषण कन्सल्टेंट निधि भारती, शुभम् गुप्ता, स्वास्थ्य कंसलटेंट शिवशेखर आनंद एवं प्रखंड समन्यवक अभय आनंद, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका शोभा कुमारी, ममता कुमारी, एएनएम- गुंजना, प्रीति आशा, आशा फैसिलिटेटर सहायिका और बच्चे उपस्थित रहे।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह का किया जा रहा आयोजन :

आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका मनीषा कुमारी ने बताया कि जिले में पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोरियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका द्वारा केंद्र पर संचालित विभिन्न गतिविधियों आरोग्य दिवस एवं पोषण माह के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी यूनिसेफ की केंद्रीय व राज्य अधिकारियों को दी गई। निरक्षण के दौरान यूनिसेफ टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इसमे पोषण माह का उद्देश्य के अंतर्गत समुदाय में संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण को दूर करने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। साथ ही स्कूल न्यूट्रीशन प्रोग्राम अंकुरण एवं पोषण माह की गतिविधियों की काफ़ी सहराहना की गई ।
[9/16, 8:54 PM] chandrakanta2008rk: ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here