कई महीनों से बंद पड़ा है प्रखंड परिसर स्थित आधार नामांकन केंद्र

409

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर प्रखंड परिसर में स्थित आधार नामांकन केंद्र पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है जिस वजह से प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों को नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड के अस्थाई पता मे बदलाव करने, फिंगर अपडेट करने सहित आधार कार्ड में अन्य कई महत्वपूर्ण बदलाव हेतु प्रखंड क्षेत्र के लोगों को लगातार प्रखंड परिसर से निराश लौटना पड़ रहा है। आधार कार्ड में फिंगर अपडेट नहीं होने के कारण सैकड़ो वृद्धजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली वृद्धा पेंशन की राशि बैंक में अटकी पड़ी है। हजारों बच्चों का नामांकन आधार कार्ड के बिना स्कूल में नहीं हो पा रही है। पोशाक एवं अन्य मद की राशि भी बैंक से निकासी नहीं हो पा रही है। जिस वजह से वृद्ध महिला एवं पुरुष तथा बच्चों को विशेष करके काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद आम नागरिक प्रखंड परिसर पहुंचकर जानकारी के अभाव में आधार कार्ड में जरूरी समस्या का समाधान हुए बिना, अपने घर वापस लौट रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here