समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जनता दरबार में एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है की दिनांक 8 मार्च 2023 होली के दिन करीब साढ़े तीन बजे दिन में मेरे घर के सामने डीजे रोककर अश्लील गाना बजा रहा था, जिसे मना करने पर ग्रामीण रंजीत कुमार राय, पंकज कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, अजीत कुमार उर्फ भीम, कृष्णा कुमार, चंद्रमणि ठाकुर, कैलाश राय, सुबोध राय, अंकित कुमार, आमोद कुमार के अलावा 8 से 10 अज्ञात लोग लाठी डंडा एवं लोहे का रड से मेरे पुत्र हेमंत कुमार समेत 11 लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें हेमन्त कुमार, अमरजीत कुमार आदि को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इन लोगों को जख्मी होते देख बचाने के लिए विवेक कुमार, सुमित कुमार, रामानंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हेमन्त कुमार का पटना के आईजीएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर उजियारपुर थाना में दिनांक 11 मार्च को आवेदन दिया गया, थानेदार द्वारा कांड संख्या 71 2023 भी दर्ज किया परंतु उजियारपुर थाना के द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उजियारपुर थाना से इंसाफ नहीं मिलने पर आज जनता दरबार में आया हूं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता दरबार में दिए गये आवेदन पर इंसाफ मिलेगा।
इधर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने आवेदन प्राप्त होते ही सम्बन्धित थाना को दूरभाष द्वारा कहा गया की इस ओर आवश्यक कार्रवाई करें। अब देखना है कि सभी पीड़ितों को कबतक इंसाफ मिल पाता है।






















































