पुलिस ने पकड़ा करोड़ों रूपया का कफ सिरप, ट्रक में आलू से छिपाकर रखा था।

511

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। समस्तीपुर जिले में आलू लदे ट्रक से लगभग एक करोड़ मूल्य का अवैध कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस अब इसके मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है, घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दलसिंहसराय थाना के एनएच 28 पर गुरुवार की देर शाम शराब की सुचना पर ट्रको की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान ढेपुरा के पास मुसरीघरारी के तरफ से आ रही ट्रक को पुलिस नें रोका। ट्रक को रोकने के बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रक पर लदे आलू से छिपा कार्टन मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्टन की जांच की तो उसमें कफ सिरप था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ला गई उसके बाद थाना पर एक ट्रक को अनलोड किया गया तो आलू के बोरे के नीचे से काफी मात्रा में कफ सीरप बरामद किया गया। पुलिस की जांच में यह कफ सिरप लोड ट्रक जो की बनारस (यू पी) से सिल्लीगुड़ी जा रही थीं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार नें बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि एक ट्रक पर शराब जा रही है। ज़ब तलाशी ली गई तो ट्रक में आलू के बोरे के अंदर छुपाकर लेकर जा रहें कार्टून पर कफ सिरप लिखा हुआ है। जिसकी क़ीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक आका जा रहा है फिलहाल पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here