पुलिस को चकमा देकर आईसोलेशन सेंटर से अपराधी हुआ फरार

1078

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले का कुख्यात सुपारी किलर मो0 चांद रोसड़ा के आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गया फंदे के सहारे। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश जो मो0 चांद को रोसड़ा के एक आसोलेशन सेंटर में रखा गया था। जहां उसपर सख्त पहरा था आखिर किस प्रकार छत से डोरी के सहारे नीचे उतर कर फरार हो गया। बताया जाता है की 28 अप्रैल को पुलिस ने मथुरापुर घाट से उसे हथियार समेत दबोचा था। पुलिस उसे ढुंढने के लिए लगातार छापेमारी में जुट गई है। पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका व दर्जनों कांडों में फरार चल रहे नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी सुपारी किलर मो0 चांद को पुलिस ने मथुरापुर घाट पर हथियार समेत धर – दबोचा था जिसकी तलाश काफी समय से पुलिस को थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में बनी एसआइटी टीम लगातार तकनीकि एवं मानवीय आसूचना के आधार पर छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुपारी किलर मो0 चाँद को मथुरापुर घाट के पास देखा गया है। इस सूचना पर एसआईटी टीम एवं मथुरापुर ओपी के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गश्ती शुरू कर मथुरापुर घाट पर कड़ी नजर रखे हुए थे। इसी क्रम में मो0 चांद को आते देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा पर पहले से सचेत पुलिस ने उसे खदेड़कर धर दबोचा था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here