अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम- ताजपुर- पातेपुर- महुआ- भगवानपुर पूर्व प्रस्तावित एवं सर्वेक्षित नई रेल लाईन परियोजना को शुरू करवाने में पहल करने, कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा एवं अनुमंडल का दर्जा देने, कर्पूरी ठाकुर द्वारा किसानों के हित में शुरू किया गया अधूरा पड़ा नून नदी परियोजना को पुनः चालू करने समेत ताजपुर विधुत कार्यालय में अधिकारी- मिस्त्री की कमी को दूर कर प्रतिदिन 20 घंटे विधुत आपूर्ति की गारंटी करने, ताजपुर में कृषि आधारित उद्योग- धंधा, कल- कारखाना लगाने, महिला महाविद्यालय खोलने, नगर परिषद क्षेत्र में नाला- सड़क बनाने आदि मांगों से संबंधित स्मार-पत्र कर्पूरीग्राम में आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत काफिले में शामिल अधिकारियों को दिया!
खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, इनौस के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, मो० दुलारे, माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व किया!
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व० ठाकुर ताजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा करते थे! कर्पूरीग्राम उनका जन्मभूमि था तो ताजपुर उनका कर्मभूमि. ताजपुर एवं इस क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे!उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में ताजपुर को रेल लाइन से जोड़ने, गंडक परियोजना, कालेज की स्थापना समेत अन्य कार्यों कि दिशा तय हुआ था!
स्व० ठाकुर को हराने के लिए विधानसभा क्षेत्र को साजिश के तहत समाप्त किया गया! किसान- मजदूरों के लिए स्व० ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट नून नदी परियोजना अधूरा पड़ा रहा!
माले नेता ने स्मार-पत्र देकर मुख्यमंत्री से कर्पूरी ठाकुर से संबधित जनहित की योजनाओं को पूरा करने की मांग की है!




















































