समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा स्थित बुढी गंडक बांध पर किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए तीन विभिन्न गांव के अपराधिक प्रवृत्ति के युवक को पुलिस ने धर दबोचा। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते हैं थाना अध्यक्ष रणबीर कुमार राऊत अपर थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल के साथ बांध पर जाकर तीनों को गिरफ्तार किया। तीन मोबाइल एक बुलेट बाइक 8 जिंदा कारतूस एक खोखा दो देसी कट्टा तलासी के दौरान पुलिस ने बरामद की। तीनों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना सुजावलपुर गांव के संजीव कुमार के पुत्र 18 वर्षीय कृष राज, सकरा थाना के मडई खुर्द गांव के मोहम्मद अशफाक के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शफाक उर्फ मोहम्मद आकिब के रूप में की गई। वहीं दूसरी और तीसरे की पहचान करपुरीग्राम थाना समस्तीपुर के पचरुखी निवासी संजय कुमार के पुत्र 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। तीनों पर प्राथमिकी 95/26 करते हुए अग्रतर करवाई की जा रही है। श्री झा ने बताया कि क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने दबोचा।






















































