समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पेठीया गाछी के समीप चल रही कृष्णा ज्ञान निकेतन आवासीय विद्यालय के छात्रावास से गुरुवार की रात 2 छात्र विद्यालय से भागकर समस्तीपुर की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान दो युवक को देख पुलिस की गश्ती दल के द्वारा देखते ही पुछ ताछ के लिए पकड़ लिया जिससे थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक छात्र मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी सुरेश राजा का पुत्र राजा कुमार व दूसरा छात्र जनार्दनपुर गांव के पंकज शर्मा का पुत्र शिवम कुमार के रूप में पहचान हुई है वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों को परिजनों को बुलाकर विद्यालय के शिक्षकों के बीच परिजनों को सौंप दिया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि विद्यालय का सुरक्षा प्रहरी कहां थे और गेट कैसे खुला हुआ था। अगर बच्चों को पुलिस नहीं पकड़ पाती तो बच्चा तो कहीं भटक जाता। विद्यालयों को चाहिए कि बच्चों पर अच्छे ढंग से निगरानी रखें।





















































