केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की परीक्षा शान्ति पूर्ण सम्पन्न

256

समस्तीपुर : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा पुलिस बलों की नियुक्ति हेतु बुधवार को आयोजित छठे और अंतिम चरण की परीक्षा हेतु गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय समस्तीपुर भी एक केंद्र के रूप में चयनित था। गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक शाह ज़फ़र इमाम ने जानकारी दी कि उनके परीक्षा केंद्र पर कुल 400 परीक्षार्थी आवंटित थे जिनमें से 238 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 162 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि पर्षद द्वारा निर्धारित समय के मुताबिक अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक कराया गया। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही बायोमेट्रिक से परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की स्कैनिंग की गई। उसके बाद भौतिक रूप से वीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी सघन जांच की गई। पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों एवं पुरुष पुलिस बल के जवानों के द्वारा जबकि महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला पुलिस बल एवं महिला वीक्षकों द्वारा की गई। उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षा कक्ष के अंदर भी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई तथा एडमिट कार्ड से उनके चेहरे का मिलान किया गया तथा बायोमेट्रिक से उनके एडमिट कार्ड और चेहरे की तस्वीर खींचकर उसे अपलोड किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया तथा चल रही शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा के लिए सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया। केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति विद्यापति नगर के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष तथा हसनपुर के पुलिस इंस्पेक्टर कमाल अख्तर ने भी परीक्षा के दौरान सक्रिय रहकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित संपन्न हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here