समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। थाना क्षेत्र के कापन वार्ड 3 निवासी श्याम बाबू झा ने वाहन से गेहूं का फसल रौंद देने और मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें शत्रुधन झा, ललन झा, सत्यम कुमार और आलोक कुमार उर्फ मुन्ना को नामजद किया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर उसके पर पर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घर में घुसकर 25 हजार रुपए, बैंक पासबुक, कागजात, आभूषण आदि ले लिया। बुरी तरह जख्मी उसकी मां चंद्रकला देवी से स्टांप पर निशान ले लिया। इसका उपचार स्थानीय सीएचसी में करवाया गया। उन्होंने कहा है कि आरोपियों ने उसके खेत में लगे अपरिपक्व गेहूं के फसल को वाहन से रौंद दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।





















































