गंगा में डूबने के बाद महिला और युवती लापता, खोज जारी

678

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मोहनपुर के रसलपुर स्थित सीढ़ीगंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह एक महिला और एक युवती डूबने के बाद लापता हो गयी। इससे लोगों में हलचल मच गया। सूचना मिलने के बाद दोनों को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलायी गयी है। किन्तु समाचार प्रेषण तक दोनों का ढूंढ़ा नहीं जा सका था। मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी शंभू चौधरी के यहां भूइंया बाबा का आयोजन था। जिसके लिए पूजा में शामिल महिलाएं और युवती गंगा पूजन के लिए रसलपुर स्थित गंगा नदी के सीढ़ीघाट पर गंगा पूजन करने गयी थी। बताया गया है कि पूजन के पूर्व महिलाएं व युवती गंगा में स्नान कर रही थी। उसी दौरान शंभु चौधरी की पुत्री निशा देवी (22) और बेगूसराय के तेघड़ा निवासी गणेश चौधरी की बेटी अंजलि कुमारी (16) डूब गई। बताया जाता है कि अंजलि को डूबते देख निशा देवी उसे बचाने गयी, लेकिन वह भी डूब गयी। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और गंगा घाट पर सैंकड़ों की संख्या लोग जुट गये। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। भुइंया बाबा की पूजा भी स्थगित कर दी गयी। सूचना मिलने पर सीओ राजीव नयन पांडेय व ओपी पुलिस भी मौके पर गयी। इधर विधायक ने भी घटना की जानकारी दूरभाष पर ली। पटोरी के एसडीओ मो0 जफर आलम की पहल पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और दोनों लापता महिलाओं की खोज जारी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here