चकमेहसी में सड़क किनारे मिला पुराना राइफल ।

34

चकमेहसी थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे एक बोरे में पुराना राइफल मिला। इस खबर से इलाके में लोग हैरान रह गए और मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार को जब्त कर लिया।यह घटना परना चौक से बघला जाने वाली मुख्य सड़क पर श्रीनाथ पारन स्थित डगराहा पुल के पास हुई। एक व्यक्ति शौच के लिए सड़क किनारे गया था, तभी उसकी नजर गड्ढे में रखे बोरे पर पड़ी। शक होने पर उसने देखा तो अंदर राइफल देखकर हैरान रह गया।उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।खबर मिलते ही एसआई संजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राइफल को जब्त कर थाने ले आए।थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here