सरायरंजन प्रखंड के खजुरी चौक के पास स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित।

35

: सरायरंजन प्रखंड के खजुरी चौक के पास एक निजी आवास पर दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित की गई।

बैठक सह मतदाता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अनिल कुमार झा पार्टी के निष्ठावान और समर्पित साथी हैं, जो लंबे समय से स्नातक मतदाताओं, युवाओं और शिक्षकों की आवाज उठाते रहे हैं। सभी स्नातक मतदाताओं से आग्रह है कि प्रथम वरीयता का मत देकर इन्हें भारी मतों से विजयी बनावें। राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि आप सभी ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसके लिए हृदय से आभार। मौका मिला तो विधान परिषद में स्नातक मतदाताओं, युवाओं और शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाऊंगा।

मौके पर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, मोहिउद्दीननगर प्रमुख जवाहरलाल राय, जिला सह प्रभारी सत्यविन्द पासवान, वरीय नेता विष्णुदेव पासवान, आपदा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राजद नेता कौशलेन्द्र कुमार, जिला वरीय नेता प्रोफेसर सत्यनारायण राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष मोहम्मद राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्नातक मतदाता मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here