चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार

17

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मे यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी संख्या 04014/ 04013 आनंद विहार- लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल (झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी- रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 13.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18.08.26 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।

2. गाड़ी संख्या 05506/ 05505 सहरसा- पूर्णिया कोर्ट- सहरसा स्पेशल (दौरम मधेपुरा- बनमनखी के रास्ते)
गाड़ी सं. 05506 सहरसा- पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 03.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी ।

3. गाड़ी संख्या 05543/ 05544 रक्सौल- नरकटियागंज- रक्सौल स्पेशल
गाड़ी सं. 05543 रक्सौल- नरकटियागंज स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को तथा गाड़ी सं. 05544 नरकटियागंज- रक्सौल स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को परिचालित की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here