[आर के राय संपादक
समस्तीपुर जिला के इकलौता जुट उद्योग रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में जुट पूजा कमर्शियल मैनेजर अशोक जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई,वही पूजा में शामिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि हर सीजन में नए जुट की पूजा की जाती है उसके बाद ही जुट का उपयोग मशीनों में किया जाता है, बतादूं की 16 जुलाई से जूट मिल चालू होना था, जो जुट की अभाव में नहीं चालू हो सका अब मात्र दो सप्ताह के बाद जूट मिल चालू होगी और जुट बौरी कि उत्पादन होगा, इस बीच में मशीनों को ठीक-ठाक करने के लिए कारीगर को लगा दिया जाएगा, और मजदूरों की बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द होगी।
























































