अमरदीप नारायण प्रसाद
खानपुर, कृषि निदेशक बिहार पटना के आदेशानुसार प्रखंड कृषि कार्यालय खानपुर के प्रांगण में आज आत्मा समस्तीपुर द्वारा शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अंचलाधिकारी मनीष कुमार ,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं प्रियंका कुमारी, प्रखंड किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शौकत अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए खरीफ में उपलब्ध सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला से सहायक निदेशक पदाधिकारी दीक्षा रानी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनामिका प्रियदर्शी, के भी के बिरौली के कृषि वैज्ञानिक भारती उपाध्याय, सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुती नंदन शुक्ला आदि ने किसानों को विशेष जानकारी दी ।सबों ने किसानों से जैविक खेती करने,अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी जांच कराने,फसल के उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु सही तरीके से अनाजों का विपणन करने पर बल दिया।ताकि किसान भाइयों को उनके उत्पाद का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।कृषि वैज्ञानिकों ने रासायनिक उर्वरक को कम से कम प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरक के अधिक प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो रही है,खेत बंजर होने के कगार पर है।
मौके पर जनसुराज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहनी,डॉक्टर लाल बाबू,मुखिया विनोद कुमार,कृषि समन्वयक राजीव कुमार, अजय मिश्रा, सरोज कुमार राय,प्रगतिशील किसान गंगा प्रसाद झा,राम बहादुर झा,भोला झा,धर्मेंद्र झा,राम बाबू महतो सही प्रखंडक्षेत्र के दर्जनों किसान,प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कर्मीगण उपस्थिति रहे।





















































