जनता न्यूज़ समस्तीपुर
बैठक में अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, नगर आयुक्त समस्तीपुर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय एवं विशेष कार्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी अंचल अधिकारी सभी थाना प्रभारी एवं सभी पीएचसी प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
- जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पंचायत आम चुनाव जारी है, इसीलिए पूजा कार्यक्रम के दौरान विशेष अलर्ट रखने की आवश्यकता है।
- डीजे पूर्णत: बंद रहेगा।
- सभी थाना प्रभारी एवं अनुमंडल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि पैदल जुलूस की परमिशन नहीं दिया जाएगा। गाड़ी से निकलने वाली जुलूस की ही परमिशन देने का निर्देश दिया गया।
- बिना अनुज्ञप्ति के एक भी पंडाल का निर्माण ना हो। सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी थाना प्रभारी इसका विशेष ध्यान रखेंगे।
- विसर्जन निकालने वाले रूटों का सत्यापन स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से कर लेना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी रूटों में फ्लैग मार्च अनुमंडल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अपने स्तर से करवाना सुनिश्चित करेंगे।
- किसी भी प्रकार का संगठित मेला, झूला, सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह रोक रहेगा।
- रावण दहन का कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
- सभी विसर्जन वाले रूटों में फ्लैग मार्च करवाना सुनिश्चित करेंगे।
- फायर बिग्रेड की गाड़ी हमेशा तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रयोग में लाया जा सके।
- कोविड-19 के मद्देनजर सभी अस्पताल/ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की उपस्थिति 24 घंटे बनाए रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।
अगर कोई भी चिकित्सक अपने कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाते हैं, और किसी प्रकार की घटना घट जाती है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। - एंबुलेंस की गाड़ी हमेशा तैयार अवस्था में रखने का निर्देश सभी पीएचसी व सभी अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया।
- सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों में एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रखेंगे।
- जिले के सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था हमेशा बनी रहे, इसका ध्यान रखेंगे।

















































