जेपी सेनानी सह राजद के वरीय नेता मुनेश्वर प्रसाद सिंह का निधन।

86

समस्तीपुर: जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के निकट सहयोगी, जेपी सेनानी सह राजद के वरीय नेता मुनेश्वर प्रसाद सिंह का कल उनके पैतृक आवास कर्पूरी ग्राम मे निधन हो गया l वे लगभग 92 वर्ष के थे तथा पिछले कई महीनों से बीमार थे l उनके निधन पर बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख चन्द्रिका प्रसाद सिंह, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित सेल के ज़िलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, उपाध्यक्ष ललन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित, राजद महासचिव मोo परवेज आलम, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, राजद नेता मोo अरमान, मोo फैयाज, मोo चीना, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, रोहन राजपूत, शम्भु सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here