राष्ट्रीय सेवा योजना मगध विश्वविद्यालय एवं युवा शांति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पीश अवेयरनेस कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो.(डॉ)दिलीप कुमार केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

75

राष्ट्रीय सेवा योजना मगध विश्वविद्यालय एवं युवा शांति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ‘पीस अवेयरनेस’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.)दिलीप कुमार केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) वासुदेव, प्रॉक्टर प्रोफेसर के डी वर्मा, कुलसचिव डॉक्टर बी के मंगलम, अतिथि हरि नारायण गिरी और एन.एस.एस.समन्वयक डॉक्टर पिंटू कुमार ने जीवन में शांति के महत्व एवं अशांति से होने वाले हानि के बारे में विस्तार से बताया। अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि आज के युवा सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहकर अपनी आंतरिक शांति को खोते जा रहे हैं। इससे स्वस्थ सामाजिक संरचना एवं युवाओं का व्यक्तित्व विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने योग एवं उसमें प्रयुक्त ॐ की महत्ता को बताते हुए इसे मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्ति का अजस्त्र स्रोत बताया।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शांति स्वस्थ और सफल जीवन की आधारशिला है।वहीं अन्य विद्वान वक्ताओं ने कहा कि जीवन में शांति से एकाग्रता,सद्भाव, सहिष्णुता, अनुशासन, नैतिकता एवं अन्य मानवीय मूल्यों को स्थापित करने का मौका मिलता है।इस अवसर पर युवा शांति फाउंडेशन की गतिविधियों पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो की प्रस्तुति की गई।मौके पर एन एस एस के गया कॉलेज गया जी इकाई के स्वयंसेवक, अनेक प्राध्यापक, छात्र- छात्रा, स्थानीय समन्वयक शांति कुमारी के नेतृत्व में वाई पी एफ टीम के सदस्यों ने व्यवस्थागत सहयोग किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here