डॉ. एसके चौधरी बने समस्तीपुर के नए सिविल सर्जन।

597

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर सदर अस्पताल के एसएनसीयू में कार्यरत मेडिकल अफसर डॉ संजय कुमार चौधरी (डॉ एसके चौधरी) समस्तीपुर के नए सिविल सर्जन बनाए गए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सरकार के उप सचिव शैलेश कुमार ने राज्य के 24 डॉक्टरों व अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमे सदर अस्पताल के एसएनसीयू के चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके चौधरी को समस्तीपुर सिविल सर्जन की जिम्मेदारी दी गयी है। वही समस्तीपुर के एसीएमओ डॉ विनोद कुमार सिंह (डॉ बीके सिंह ) का भी तबादला किया गया है। डॉ बीके सिंह को अब क्षेत्रीय मलेरिया अधिकारी, तिरहुत प्रमंडल मजफ्फरपुर की नयी जिम्मेदारी दी गयी है। वही खानपुर पीएससी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ पिंकी कुमारी को वाह्य सेवा के रूप में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना में पोस्टिंग की गयी है। जबकि अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में कार्यरत डॉ कृष्ण नंदन यादव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वैक्टीरियोलॉजिस्ट के रिक्त पद पर पोस्टिंग की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here