सदर एसडीएम एवं डीएसपी के पहल पर कुलपति से अनशनकारियों की वार्ता होने के बाद 6वें दिन अनशन समाप्त!

185

समस्तीपुर। पूसा प्रखंड में अनुकम्पा पर नियुक्ति की मांग को लेकर 02 दिसंबर से 14 लोगों का जारी अनशन आज 6वें दिन
सदर एसडीएम एवं डीएसपी के पहल पर कुलपति से अनशनकारियों की वार्ता होने के बाद अनशन समाप्त हो गया। अनशनकारियों को सदर एसडीएम एवं डीएसपी ने कुलपति सभागार में ले जाकर विवि के कुलपति, कुलसचिव, उप कुलसचिव (स्थापना), कुलपति के सचिव के समक्ष करीब 30 मिनट तक वार्ता हुई। वार्ता में कुलपति ने अनशनकारियों की बात को सुना, के उपरांत कुलपति ने कहा कि विशेष दूत से नियुक्ति प्रक्रिया हेतु निवेदन पत्र कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) नई दिल्ली को भेजा जाएगा। इसकी एक प्रति अनशनकारियों, सदर एसडीएम एवं डीएसपी को दी जाएगी। स्वीकृति के उपरांत अविलंब नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर डीओपीटी नियम के आलोक में अनुकंपा के आश्रितों को नियुक्त दी जाएगी। वार्ता के उपरांत अनशन स्थल पर आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अनशनकारियों के तरफ से अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने कहा कि मार्च माह तक अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई तो अप्रैल माह में दुबारा से अनशन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार, दीपंकज कुमार, चंदन कुमार, फनीष कुमार, अमित कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार समेत प्रखंड प्रशासन के अधिकारी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here