चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
नशा मुक्ति दिवस 26.11.22 के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पटना ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रसारण सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ देखा गया।
उत्पाद अधीक्षक कार्यालय द्वारा आयोजित इस वेबसाइट व्यूइंग कार्यक्रम में पुलिस, उत्पाद, जीविका, शिक्षा एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों उपस्थित थे। संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।
फिर नशा मुक्ति की शपथ सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई।
उत्पाद, पुलिस और प्रशासन की ओर से नशामुक्त बिहार हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।





















































