समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत स्थित जल जीवन हरियाली पार्क के निकट ताजपुर – बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य स्थल पर निर्माणाधीन पुल का पुनकार्यारम्भ कार्यक्रम में आज निर्धारित समय से डेढ़ घण्टे लेट पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ताजपुर – बख्तियारपुर निर्माणाधीन पुल का पुन कार्यारंभ कार्यक्रम में भाग लेकर अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश। उसके बाद वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक करने के बाद पुनः पटना लौट गये। कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर चारो ओर बांस बल्ले की बैरिकेडिंग की गई थी। मुख्यमंत्री को देखने के लिए कड़ी धूप में सैकड़ो लोग खड़े थे। किसी को भी सुरक्षा घेरा के अंदर प्रवेश नही करने दिया गया। इतना ही नहीं पास धारक मीडिया कर्मी को भी गेट के अंदर प्रवेश नही करने दिया गया।




















































