संजय भारती
पटना। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ ने मंगलवार को तौक़ीर अहमद को ऑल पसमांदा मुस्लिम महाज़ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। तौक़ीर अहमद के नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ और महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस ने भरोसा जताया के तौक़ीर अहमद के नियुक्ति से बिहार मे संगठन मजबूत होगी और पसमांदा समाज के कार्यों को पूरी ईमानदारी से उठाएंगे और सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। अपने नियुक्ति पर तौक़ीर अहमद ने कहा के जिस भरोसे से राष्ट्रीय कमिटी ने हमको ज़ो दायित्व दिया है मै पूरी ईमानदारी से उसका निर्वाहन करने की कोशिस करूँगा, उन्होंने आगे कहा चूकि ये एक गैर राजनितिक संगठन है इसलिए संगठन के तमाम पढ़धिकारीयों के साथ मिल कर पसमांदा समाज के उथान के लिए काम करूँगा। इसका विचार किसी भी एक राजनितिक दल को सपोर्ट नहीं करती है और मेरा कोशिस रहेगा के मै बिहार के दबे कुचले और पिछड़ी मुस्लिम समाज के आवाज़ को पूरी ईमानदारी से उठाऊंगा और सरकार के सामने रखूँगा। उनके मनोयन पर महाज़ के राष्ट्रीय प्रवक्ता नज़ीर अहमद अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुहैललुद्दीन जफर, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कमरुद्दीन, राष्ट्रीय सलाहकार ई अख्तर हुसैन और बिहार के प्रभारी रियाजुद्दीन बखो नें खुशी का इज़हार किया और कहा के प्रदेश का कमान एक युवा के हाथ में देने से संगठन में मजबूती आएगी और ऊर्जा आएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम ने तौकीर अहमद के मनोयन पर खुशी का इजहार किया। तौकीर अहमद के मनोयन पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद अंसारी, प्रदेश सचिव मुस्तफा मंसूरी, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद कैफ, प्रदेश सचिव मोहम्मद नूर आलम इद्दरीसी, पटना के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज, गया के जिला अध्यक्ष डॉ.फिरोज अंसारी, सिवान के जिला अध्यक्ष समसुल हक, दरभंगा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार, मधुबनी के जिला अध्यक्ष इब्राहिम अब्बासी और मोतिहारी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर इम्तियाज मैं खुशी का इजहार किया और राष्ट्रीय टीम के इस फैसले का स्वागत किया।
























































