अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, घर से बाजार जा रहा था युवक!
समस्तीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे मे एक युवक की मौत,जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई!
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर इलाके का है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है, जो घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर वार्ड संख्या 2 निवासी दिनेश पासवान के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम गौतम कुमार किसी काम से बाइक से दलसिंहसराय स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।





















































