देसी कट्टा ग्लैमर बाइक के साथ दो धाराएं

467

समस्तीपुर दरभंगा राजकीय सड़क 50 के अकबरपुर स्थित दुदुम्मा पुल के पास एक ग्लैमर बाइक पर सवार दो बदमाश को स्थानीय पुलिस में सूचना के अनुसार पीछा कर धर दबोचा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल के साथ पदाधिकारी को भेजा गया अकबरपुर के समीप दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बिना कारतूस का ग्लैमर बाइक को जप्त कर लिया गया दोनों की पहचान मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के विजय महतो के पुत्र कुणाल कुमार दूसरे मुन्ना दास के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाश कहीं किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here