अगली भविष्य सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की है –राम कुमार

349

शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के कल्याणपुर प्रखंड कमिटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लिए गए कई आंदोलनात्मक निर्णय

कल्याणपुर

सांप्रदायिक सामंती की गहरी शाजिश से हुई सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्ष की हार, गरीबों मजदूरो, सामाजिक न्याय की शक्तियों एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है अगर ये ताकते एकजुट रहती तो सांप्रदायिक ताकतों की दाल नहीं गलती। उक्त बातें आज प्रखंड के हजपुरावा पंचायत के बख्तियारपुर ग्राम निवासी पवन सहनी के निवास स्थान पर आयोजित कल्याणपुर प्रखंड कमिटी की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार देश की जनता ने संविधान, लोकतंत्र और रोजगार के लिए जनादेश दिया है प्रधानमंत्री का अहंकार को तोड़ा है, जनता इस चुनाव में उनको बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह जनता की बड़ी जीत है अगला भविष्य सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की है । जो अधूरा रह गया उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जैसी क्रांतिकारी संगठन का इस लोकसभा चुनाव में अपने काम काज के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं शानदार प्रदर्शन रही है यह संगठन पर जनता की बढ़ते भरोसा का प्रमाण है। हमे बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 30 लाख पदों पर भर्ती तथा आम जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री और 500 में गैस सिलेंडर व अग्निवीर की समाप्ति के लिय संघर्ष तेज करना होगा।
मिटी सदस्य महमूद आलम, राम चंद्र साह, नेमो लाल पासवान, राम चंद्र पासवान, वीणा देवी, मोहम्मद इकबाल,ममता देवी, पवन सहनी दीपक कुमार, राजेश्वर पासवान, शिवानी कुमारी, शक्तिनाथ मिश्र, दीप नारायण सिंह,सुहानी कुमारी साक्षी कुमारी, छोटू कुमार,समेत कई अन्य दर्जनों प्रखंड कमिटी सदस्य ने अपना – अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड के अधिकतर योजनाओं बिना बोर्ड लगाए अनियमितता पूर्ण बिचौलिया दलालों के द्वारा करने की जांच कराने के लिए चरणवद्ध आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here