अमरदीप नारायण प्रसाद
रैक प्वाइंट पर काम कर रहे पोल्दार मजदूरों का शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं – फूलबाबू।
देसुआ रैक प्वाइंट पर अपराधिक बर्चस्व को लेकर किसी भी समय हो सकती है हत्या की घटनाएं – उमेश कुमार ।
समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के मालती चौक पर भाकपा (माले) से जुड़े मजदूर यूनियन एक्टू के प्रभारी जयंत कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य पोल्दार मजदूर यूनियन की बैठक में भाकपा (माले) जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि देसुआ रैक प्वाइंट पर पोल्दार मजदूरों से काम लिया जा रहा है लेकिन उनको मजदूरी का भुगतान नहीं दिया गया है। बल्कि वहां असमाजिक तत्वों के बीच बर्चस्व को लेकर रसाकशी जारी है। मजदूरों का शोषण भाकपा (माले) हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी । माले के जिला सचिव ने कहा कि भगवानपुर देसुआ रैक प्वाइंट पर काम शुरू होते ही अपराधिक तत्वों के बीच आपसी बर्चस्व को लेकर उठापटक शुरू हो गया है किसी भी समय गैंगवार की घटनाएं हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि मजदूरों को सुरक्षा की गारंटी करे । एक्टू के वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव के मार्गदर्शन में सत्रह सदस्यों की बिहार राज्य पोल्दार मजदूर यूनियन की देसुआ रैक प्वाइंट शाखा का गठन किया गया है। जिसमें राजीव कुमार -अध्यक्ष, रोबिन पासवान – सचिव, दीपनारायण पासवान एवं बैजनाथ पासवान – उपाध्यक्ष, विजय पोद्दार एवं मनोज राय सहसचिव और बिनोद पासवान कोषाध्यक्ष के आलावा अरबिंद राय,सुरज पासवान,दिनेश पासवान, धर्मेंद्र पासवान,रामनाथ पासवान, सुरेन्द्र पासवान, दीनदयाल राय, प्रमोद राय, रंजीत पासवान,भोला कुमार – सदस्य के रूप में चुने गए हैं। मौके पर माले के प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान,आइसा नेता मो० फरमान, मालती के पैक्स अध्यक्ष मो० सलीम,मो० अमजद, मो० सद्दाम और सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

















































