पंचायत का अनेकों बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई

278

समस्तीपुर:कल्याणपुर पंचायत समिति भवन में सभी मुखिया सभी पंचायत सचिव सभी तकनीकी सहायक सभी लेखा सहायक के साथ समीक्षा बैठक की गई जिनमें बिंदु मुक्त था

  1. जिन-जिन पंचायत में घर-घर कचरा उठा प्रारंभ नहीं किया गया उसमें कुछ पंचायत के मुखिया जी द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह में प्रारंभ हो जाएगा कुछ पंचायत में बताया गया की 15 दिनों के अंदर में प्रारंभ हो जाएगा
  2. उपभोक्ता शुल्क संग्रह में तेजी लाने के लिए सभी लोगों को निर्देशित किया गया।
  3. स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन के कार्यक्रम के अनुसार उन कार्यों को संपन्न करना है सभी कार्यालय भवन साफ सफाई रखना है नाली तालाब पोखरी की सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाना है
  4. पंचायत में चल रहे योजनाओं को पूर्ण करना है।
  5. 15वीं वित्त के प्राप्त राशि को प्राथमिकता के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइट का भुगतान करना है
  6. सभी पंचायत भवन पर बायोमेट्रिक लगवाना है ताकि पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों को उपस्थित बायोमेट्रिक से बन सके
  7. आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त लाभार्थियों का गृह निर्माण एवं तेजी लाने हेतु अनुरोध किया गया।
  8. जिन-जिन पंचायत में कर्मियों का चयन नहीं हुआ है वहां तुरंत चयन कर सूची भेजने का निर्देश दिया गया
  9. विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिन पंचायत में लाभार्थियों का फॉरवर्ड नहीं किया गया है उसे अपने लॉग इन से अग्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  10. जिन पंचायत में शौचालय का नया निर्माण हुआ है उन पंचायत से आवेदन लाभार्थियों जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।
  11. इसी प्रकार हमने सभी बिंदुओं पर समीक्षा हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here