नैतिक पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने तथा सरकार एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने में सक्षम- डॉ चौरसिया
भाषण प्रतियोगिता में सेलिना कुमारी-प्रथम, संगीता कुमारी-द्वितीय तथा साहिल कुमार सिंह एवं श्रेया श्री ने पाया तृतीय स्थान
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग द्वारा “डिजिटल लोकतंत्र में सार्वजनिक सूचना की मीडिया जिम्मेदारी एवं नैतिकता” विषय पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, सार्वजनिक सूचना की विश्वसनीयता, डिजिटल युग में नैतिक पत्रकारिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ आर एन चौरसिया- मुख्य अतिथि, मानविकी संकाय की अध्यक्ष एवं अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो पुनिता झा- अध्यक्षता तथा छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मेहता- शुभारंभकर्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिन्दी विभाग की डॉ मंजरी खरे एवं राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ नीतू कुमारी शामिल थीं। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण- डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ संकेत कुमार झा, डॉ शम्भावी, डॉ वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं डॉ आर्यिका पॉल उपस्थित रहे।
डॉ आर एन चौरसिया ने पत्रकारों की भूमिका को विस्तार से रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं नैतिकता एक-दूसरे के पूरक हैं। नैतिकता पूर्ण पत्रकारिता सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। आज पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, स्वतंत्रता और मानवीय संवेदनशीलता की जरूरत और अधिक बढ़ गई है। कहा कि पत्रकार का वास्तविक धर्म सत्य को सामने लाना, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना और जनता के हितों की रक्षा करना है। नैतिक पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है तथा सरकार एवं प्रशासन की जवाबदेही भी सुनिश्चित करती है। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो पुनिता झा ने कहा कि पत्रकार आम जनता एवं शासन-प्रशासन के बीच संवाद का काम करता है। पत्रकारिता की सफलता उसकी विश्वसनीयता एवं नैतिकता पर निर्भर है। कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, पर इसके साथ कई नैतिक चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। भाषण प्रतियोगिता में सेलिना कुमारी ने प्रथम स्थान, संगीता कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा साहिल कुमार सिंह और श्रेया श्री ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, स्वागत डॉ नवीन कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ संकेत कुमार झा ने किया।
[10/12, 11:12 PM] chandrakanta2008rk: ,





















































