पेड़ पर से गिरने से कैलाश साह की हुईं मौत

542

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के मथुरापुर ओपी थाना हल्का के नागरबस्ती निवासी कैलाश साह उर्फ लंबू का आज वृक्ष पर से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश साह उर्फ लंबू आज बहादुरगंज स्थित श्यामदेव शरण का गाछी है, जिसे नागरबस्ती निवासी गुड्डू साह और सुरेश साह लीची बागान को अपने देख रेखा में लिए हुआ है। आज दोनों ने मिलकर मजदूर कैलाश साह को लीची बागान में स्प्रे कराने के लिए ले गया। जहां स्प्रे करने के दौरान उसका पैर वृक्ष पर से फिसल गया और नीचे जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोट लग गई, इन लोगो ने परिजन को घटना की जानकारी बताएं बिना चोरी छिपे नागरबस्ती में ही एक झोला छाप डॉक्टर के यहां ले गया जहां सही उपचार नहीं होने से कैलाश साह की मौत हो गई। अगर घायल का सही उपचार होता तो शायद कैलाश साह की जान बच सकती थी। बहरहाल इस हादसे को लेकर मृतक के परिजनो का रो रोकर हाल बुरा बना हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here